नई दिल्ली, अप्रैल 5 -- नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान है, तो Samsung का यह फ्लैगशिप फोन आपके लिए परफेक्ट हो सकता है। सैमसंग गैलेक्सी S24 सीरीज का एक पॉपुलर मॉडल इस समय बिना किसी सेल के ही अपने लॉन्च प्राइस से करीब 21,000 रुपये सस्ता मिल रहा है। हम बात कर रहे हैं Samsung Galaxy S24 FE 5G की। बता दें कि लॉन्च के समय इसकी शुरुआती कीमत 60 हजार रुपये थी। फोन में गैलेक्सी AI फीचर्स का सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा, फोन में दमदार कैमरा, बैटरी और प्रोसेसर भी है। चलिए डिटेल में बताते हैं इस पैसा वसूल डील के बारे में सबकुछ...लॉन्च के समय इतनी थी कीमत भारत में लॉन्च के समय, Samsung Galaxy S24 FE की कीमत इसके 8GB+128GB वेरिएंट के लिए 59,999 रुपये और 8GB+256GB वेरिएंट के लिए 65,999 रुपये थी। इसे ब्लू, ग्रेफाइट और मिंट कलर में लॉन्च किया गया था। यहां हम ...