प्रयागराज, मार्च 16 -- उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने सीधी भर्ती के आठ पदों पर साक्षात्कार की तिथियां घोषित कर दी है। आयुष विभाग (आयुर्वेद) में रीडर स्वास्थ्य वृत्त के तीन पदों पर 23 मार्च, रीडर शल्य तंत्र के तीन पदों पर 27 मार्च को साक्षात्कार होगा। आयुर्वेद विभाग में ही रीडर क्रिया शरीर और प्रोफेसर क्रिया शरीर के दो-दो पदों पर साक्षात्कार 25 मार्च को प्रस्तावित है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...