गोरखपुर, जुलाई 9 -- गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र के लिए सीधे प्रवेश की प्रक्रिया गुरुवार से शुरू हो गई। पहले दिन 17 विषयों में 199 अभ्यर्थियों ने अपने प्रमाणपत्रों का सत्यापन कराया है। ये अभ्यर्थी शुक्रवार को ऑनलाइन मोड से शुल्क जमा करेंगे। सीधे प्रवेश का प्रावधान उन विषयों के लिए है, जिनमें सीट की तुलना में कम आवेदन आए थे। यह भी पढ़ें- इलाहाबाद विश्वविद्यालय : शुक्रवार से परास्नातक में दाखिले को काउंसिलिंग सीधे प्रवेश की प्रक्रिया परास्नातक अर्थशास्त्र में 59, संस्कृत में 19, बीसीए इंटरनेट ऑफ थिंग्स में 15, फाइन आर्ट्स में 10, प्राचीन इतिहास में 25, एमटेक में 6, एमएस एआई में 13, एमए जेएमसी में 10, पीजी डिप्लोमा इन योग में 5, आपदा प्रबंधन डिप्लोमा में 5, सर्टिफिकेट इन हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन में 7 त...