हरदोई, जनवरी 5 -- भरावन। बीबीएम इंटर कॉलेज के खेल मैदान में आयोजित रामलीला एवं रासलीला के क्रम में सोमवार को सीता स्वयंवर, धनुष भंग एवं परशुराम संवाद का भावपूर्ण और प्रभावशाली मंचन किया गया। कलाकारों के सजीव अभिनय, सशक्त संवाद और भाव-भंगिमाओं ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। लीला के दौरान सीता स्वयंवर का दृश्य विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। राजा जनक की प्रतिज्ञा के अनुसार भगवान शिव के भारी धनुष को उठाने और प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखी गई। अनेक राजाओं के असफल प्रयासों के बाद जैसे ही भगवान श्रीराम ने सहज भाव से धनुष उठाया, पूरा पंडाल जयकारों से गूंज उठा। धनुष भंग होते ही वातावरण भक्तिरस में सराबोर हो गया। धनुष भंग के बाद परशुराम संवाद का प्रभावशाली मंचन किया गया। भाजपा नेता अजय कुमार सिंह आदित्य, रमेश चंद्र बाजपेई,रामचंद्र बाजपेई,विनीत पाण्डे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.