संतकबीरनगर, फरवरी 28 -- पौली, हिन्दुस्तान संवाद। पौली ब्लॉक क्षेत्र स्थित राम-जानकी मंदिर गागरगाड़ में आयोजित श्रीराम कथा में शुक्रवार को अवधधाम से पधारे कथाव्यास कृष्णा नंद शास्त्री गर्ग महाराज ने संगीतमयी श्रीराम कथा का श्रवण कराया। मौजूद लोगों को सीता राम विवाह की कथा सुना कर आनन्दित कर दिया। कथा व्यास ने कहा कि जिस समय राजा जनक के प्रण सुनकर धनुष तोड़ने के इकठ्ठा हुए राजा गण धनुष तोड़ने को कौन कहे उठा तक न सके तो राजा जनक आत्मग्लानि हुई। विश्वामित्र के कहने पर श्रीराम ने धनुष का खंडन किया। सतानन्द के कहने पर जब सीता द्वारा श्रीराम को जय माला पहनाई गई तो चारो तरफ श्रीराम व सीता की जय जय कार होने लगी। इस मौके पर मुख्य जजमान संतोष यादव सपत्नी, पुजारी संतोष दास, सूर्यनाथ शर्मा, विकास शर्मा, रामाकांत, बाबूराम, महेश्वरी प्रसाद, राम रूप, नंदेश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.