अररिया, अप्रैल 9 -- अररिया, एक संवाददाता अररिया आरएस स्थित मारुति नंदन मंदिर में आयोजित श्री हनुमान जन्मोत्सव के नौवें दिन भी श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। सियाराम की पूजा अर्चना कर लोगों ने सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। पिछले आठ दिनों की तरह बुधवार की सुबह पट खुलते ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुट गयी। सियाराम पूजा अर्चना में मातृशक्ति की मौजूदगी अत्यधिक रही। आचार्यों ने सीताराम पूजा के महत्व की जानकारी दी। बताया कि सियाराम का विश्वास ही जीवन का रखवाला है। सीता राम धुन का श्रवण और गायन मन को असीम शांति, सकारात्मक ऊर्जा और आध्यात्मिक आनंद मिलता है। यह तनाव कम करने, नकारात्मकता को दूर करने और सभी मानसिक कष्टों को शांत करने में सहायक होता है। इसके नियमित जाप से जीवन में खुशहाली आती है। मन एकाग्र होता है और भक्त को प्रभु श्री राम और माता सीता क...