बरेली, मई 13 -- मोहल्ला सीता राम कूचा और आसपास गलियों में पिछले 20 दिनों से टंकी में गंदा और दुर्गंधयुक्त पानी आ रहा है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि पानी पीना तो दूर, घरेलू कामकाज या साफ-सफाई के लिए भी उपयोग में नहीं लाया जा सकता है। सुधीर रस्तोगी ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार शिकायत की गई, लेकिन आश्वासन के बावजूद अब तक समाधान नहीं हो सका। निराश होकर मोहल्लेवासियों ने अब मुख्यमंत्री पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज कराई है। गंदे पानी की यह समस्या केवल बड़ा बाजार तक ही सीमित नहीं है, बल्कि सुभाषनगर जैसे घने आबादी वाले इलाकों में भी कई जगह गंदा पानी आने की शिकायत है यहां के निवासियों का कहना है कि पाइप लाइनों में लीकेज के कारण सीवर का पानी पेयजल आपूर्ति में मिल रहा है, जिससे संक्रामक बीमारियां फैलने का बड़ा खतरा पैदा हो गया है।

हिंदी ...