मेरठ, मार्च 29 -- फलावदा कस्बे स्थित सीता मंदिर प्रांगण रविवार को भक्ति, ज्ञान और संस्कारों की त्रिवेणी का साक्षी बना, जहां श्री आदित्य ज्योति फाउंडेशन ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित मासिक रामायण ज्ञान उत्सव ने धार्मिक जागरूकता का प्रभावशाली संदेश दिया। कार्यक्रम का मूल उद्देश्य 'हर घर रामायण' के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना रहा। रविवार को प्रतियोगिता का शुभारंभ सुबह नौ बजे हुआ, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इसके उपरांत रामायण पर आधारित गहन चर्चा एवं ज्ञानवर्धक विचार-विमर्श का आयोजन हुआ। आचार्य बृजमोहन विश्नोई ने रामायण के प्रसंगों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि रामायण केवल एक ग्रंथ नहीं, बल्कि जीवन जीने की सर्वोत्तम मार्गदर्शिका है, जो समाज को सत्य, त्याग और मर्यादा का पाठ पढ़ाती है। प्रत...