मेरठ, अप्रैल 24 -- ब्रह्मपुरी स्थित चावली देवी इंटर कॉलेज में विश्व हिंदू परिषद की मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी के तत्वावधान में सीता नवमी के उपलक्ष्य में एक कार्यक्रम हुआ। वक्ता विचित्रा कौशिक ने मार्गदर्शन किया। शुभारंभ पायल और नीतू ने किया। मंच संचालन कविता ने किया। शिप्रा और संगीता ने माता सीता के जीवन पर प्रकाश डालते हुए सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी। विचित्रा कौशिक ने कहा कि सीता नवमी केवल धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि नारी शक्ति, पर्यावरण संरक्षण और नैतिक मूल्यों का प्रतीक है। माता सीता के त्याग, तपस्या और स्वाभिमान को समाज के लिए आदर्श बताते हुए कहा कि जहां राम, वहां मैं का संदेश त्याग और समर्पण की पराकाष्ठा को दर्शाता है। यह भी पढ़ें- श्रद्धा, भक्ति और नारी आदर्शों का महापर्व सीता नवमी 25 को बेटियों को अपने अस्तित्व का मूल्य समझने और आत्मसम्...