चाईबासा, दिसम्बर 9 -- चाईबासा, संवाददाता। पश्चिम सिंहभूम जिला शतरंज संघ के तत्वावधान में तृतीय सीताराम रुंगटा चेस लीग 27 दिसंबर को रूंगटा गार्डन में सीताराम रुंगटा की 106वीं जयंती पर आयोजित की जाएगी। सोमवार को खिलाड़ियों का चयन विभिन्न टीमों में लॉटरी द्वारा किया गया। मौके पर रुंगटा स्टील की ओर से मुकुंद रूंगटा, गृह लक्ष्मी सेल्स एंड मार्केटिंग की ओर से नितिन प्रकाश, डीपीएस ग्रुप ऑफ एजुकेशन की ओर से दीपेंद्र प्रसाद साव, पश्चिम सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज से आयुष दोड़राजका, बियोंड टेंप्टेशन से रितेश मूंदड़ा एवं मूंदड़ा हॉस्पिटल से सोहनलाल मूंदड़ा मौजूद रहे। खिलाड़ियों का चयन संघ के महासचिव बसंत खंडेलवाल के दिशा निर्देश पर हुआ। सर्वप्रथम कैटेगरी ए में विभिन्न टीमों के कप्तान का चयन हुआ। इसमें रुंगटा स्टील से मनीष शर्मा, गृह लक्ष्...