अयोध्या, नवम्बर 11 -- अयोध्या, संवाददाता। श्रीराम धाम में संस्थापक आचार्य महामंडलेश्वर अयोध्या दास जंगलिया बाबा की 33 वें साकेतोत्सव के अवसर पर आयोजित रामकथा महोत्सव के दूसरे दिन भगवान राम का प्राकट्योत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर कथा प्रेमी श्रद्धालु भावविभोर हो नाचते गाते हुए टाफी व खिलौनौ को लुटाते रहे और धनवर्षा भी की। उधर प्रसिद्ध कथावाचक आचार्य नरहरि दास ने भगवान के अवतरण के पांच मुख्य कारण बताते हुए कहा कि "विप्र धेनू सुर संत हित लीन मनुज अवतार"। उन्होंने कहा कि भगवन्नाम का स्मरण जीवन के लिए कल्याणकारी है। श्रीराम धाम के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी प्रेमशंकर दास रामायणी ने बताया कि पंच दिवसीय महायज्ञ के मुख्य आचार्य ब्रह्मेश्वर मिश्र के निर्देशन में मंगलवार कोश्रीराम नाम के मंत्रों से आहुतियां डाली गयी। उन्होंने बताया कि ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.