लखीसराय, दिसम्बर 26 -- बड़हिया, निज प्रतिनिधि। राम से बढ़कर राम के नाम हैं। जो हर तरह के बाधाओं के समाधान और नेक कामनाओं की पूर्ति करने में सहायक हैं। इसी उद्देश्य के साथ नगर स्थित वार्ड संख्या 17 पुरानी छावनी इंग्लिश में गुरुवार से 24 घंटे का अखंड सीता राम नाम धुन यज्ञ का शुभारंभ किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्रारंभ हुए इस यज्ञ में लगातार लिए जा रहे सीताराम के सस्वर नाम जप से वातावरण गुंजित होते रहे। युवा संघ रामधुनी मंडली द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में महिला पुरुष और हर उम्र के श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। जो ढोल झाल के मधुर धुनों पर लगातार ही सीताराम बोलते हुए यज्ञ मंडप की परिक्रमा करते रहे। बता दें कि इस कार्यक्रम का आयोजन बीते दो दशक से भी अधिक समय से हर वर्ष आयोजित किया जाता है। कार्यक्रम को नेतृत्व कर रहे युवाओं ने बताया कि अख...