कोडरमा, जून 29 -- झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि। श्याम पथ स्थित सीताराम ठाकुरबाड़ी मंदिर में गायत्री परिवार के तत्वावधान में गायत्री दीप यज्ञ, सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ व संकीर्तन का भव्य आयोजन किया गया। गायत्री शक्तिपीठ के परिव्राजक राज कुमार व लक्ष्मण मंडल ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ दीप यज्ञ एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठानों का विधिवत संचालन कराया। वक्ताओं ने कहा कि दीप यज्ञ के माध्यम से घर-घर में ज्ञान, संस्कार और सद्भाव की ज्योति प्रज्वलित करने का संदेश दिया जा रहा है। कार्यक्रम को सफल बनाने में गृह-गृह गायत्री यज्ञ जिला समन्वयक सोनी जायसवाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वहीं गायत्री परिवार की फूल कुमारी भारती, सुनीता सिंह, इंदू जायसवाल, सरोज पहाड़ी सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहयोग दिया। यह भी पढ़ें- पूर्णिमा पर की महाआरती, पढ़ा हनुमान चाली...