विकासनगर, मार्च 24 -- विकासखंड चकराता के सीमांत क्षेत्र लाखामंडल में मंगलवार को पशुपालन विभाग, उत्तराखंड के तत्वावधान में भव्य पशु प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पशुपालकों को सम्मानित किया गया। बद्री गाय श्रेणी में ग्राम घोरा के सीताराम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। संकर गाय श्रेणी में ग्राम लाखामंडल के ओमप्रकाश अव्वल रहे। बैल श्रेणी में ग्राम पुड़िया के विनोद सिंह रावत ने पहला स्थान हासिल किया। घोड़ा-खच्चर श्रेणी में ग्राम धौरा के राकेश ने बाजी मारी, जबकि भेड़-बकरी श्रेणी में ग्राम पुड़िया के प्रवीण सिंह रावत प्रथम रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...