धनबाद, जनवरी 31 -- धनबाद, वरीय संवाददाता आसनसोल मंडल के सीतारामपुर और बराचक स्टेशनों के बीच एनआई कार्य के लिए ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है। कई ट्रेनों को रद्द किया गया है तो कई ट्रेनों के रूट में फेरबदल किया गया है। जारी सूचना के अनुसार आसनसोल-बरकाकाना पैसेंजर 31 जनवरी और 01 फरवरी को दोनों ओर से रद्द रहेगी। इसी तरह आसनसोल-गोमो पैसेंजर, गोमो-आसनसोल पैसेंजर, बर्द्धमान-हटिया एक्सप्रेस, हटिया-बर्द्धमान एक्सप्रेस, आसनसोल-गया एक्सप्रेस, गया-आसनसोल एक्सप्रेस एक फरवरी को रद्द रहेगी। दो ट्रेनों का आंशिक समापन - 31 जनवरी और एक फरवरी को बर्द्धमान से खुलने वाली बर्द्धमान-झाझा पैसेंजर आसनसोल तक ही जाएगी। - 31 जनवरी और एक फरवरी को झाझा से खुलने वाली झाझा-बर्द्धमान पैसेंजर का झाझा की बजाए आसनसोल से खुलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...