सीतारामडेरा से ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तार
जमशेदपुर, जुलाई 13 -- जमशेदपुर। सीतारामडेरा पुलिस ने बीते रात इंदिरा नगर में छापामारी कर नौ पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ तीन लोगों को पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों में विशाल कैवर्तो, भारती कैवर्तो और एक नाबालिग शामिल है। थाना में तीनों के खिलाफ मादक पदार्थ की खरीद बिक्री करने का मामला दर्ज किया गया। इसके साथ ही पूछताछ के बाद दो आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया जबकि नाबालिग को बाल सुधार गृह भेजा गया है। इधर, मारपीट और आर्म्स एक्ट के मामले में फरार एक अन्य आरोपी आकाश सिंह उर्फ काले को भी सीतारामडेरा पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.