जमशेदपुर, अप्रैल 9 -- जमशेदपुर। सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में बढ़ रही वाहन चोरी की घटनाओं के बीच पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए स्कूटी चोरी मामले का उद्भेदन कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि उनके पास से चोरी की तीन बाइक भी बरामद की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इंदानगर निवासी केदार कुमार साव ने थाना में शिकायत दर्ज कराई थी कि 24 मार्च 2026 की रात करीब 11 बजे उन्होंने अपनी स्कूटी घर के बाहर खड़ी की थी। अगले दिन सुबह उठने पर स्कूटी गायब मिली। काफी खोजबीन के बावजूद कोई सुराग नहीं मिला, जिसके बाद उन्होंने सीतारामडेरा थाना में लिखित शिकायत दी।शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि क्षेत्र में पहले भी वाहन चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें भूईयाडीह निवासी मुकेश प्र...