जमशेदपुर, मार्च 6 -- सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के कुम्हारपाड़ा निवासी सूरज प्रसाद (38) ने कीटनाशक खाकर आत्महत्या कर ली। गुरुवार सुबह उनका शव कमरे में जमीन पर पड़ा मिला। पत्नी सोनी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। शव के पास से कीटनाशक की बोतल बरामद हुई। सूरज ने दो शादियां की थीं। पहली पत्नी सोनारी में रहती है, जबकि सूरज दूसरी पत्नी सोनी के साथ कुम्हारपाड़ा में रह रहा था। सूचना मिलने पर सूरज का परिवार और पहली पत्नी भी मौके पर पहुंची। पहली पत्नी ने दूसरी पत्नी पर हत्या का आरोप लगाया। दूसरी पत्नी सोनी ने बताया कि दोनों ने शादी के बाद कुम्हारपाड़ा में किराए के मकान में रहना शुरू किया था।छह महीने पहले सूरज ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या का प्रयास किया था। उस घटना में वह बच गया था, लेकिन दोनों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.