सीतारामडेरा में आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की प्राथमिकी दर्ज
जमशेदपुर, जून 27 -- सीतारामडेरा थाना अंतर्गत कल्याण नगर निवासी संगीता कुमार (20) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना शुक्रवार दोपहर की है। इधर, घटना के बाद मृतिका के पिता लक्ष्मण साव के बयान पर बस्ती के ही विशाल कुमार सिंह के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। लक्ष्मण साव ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार को बेटी संगीता का शव फंदे से लटका पाया गया था। घटना के बाद विशाल साव का कई बार फोन आया था। वहीं पिता ने आरोप लगाया कि विशाल बेटी संगीता की काफी प्रताड़ित करता था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.