सीतामढ़ी सीडब्ल्यूसी पर गिरी कार्रवाई की तलवार
सीतामढ़ी, जुलाई 14 -- सीतामढ़ी। बाल संरक्षण से जुड़े एक संवेदनशील मामले में सीतामढ़ी जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की पहल की है। त्रिस्तरीय जांच रिपोर्ट के आधार पर डीएम रिची पांडेय ने चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (सीडब्ल्यूसी), सीतामढ़ी के अध्यक्ष एवं सभी सदस्यों की कार्यप्रणाली में गंभीर अनियमितताओं और लापरवाही का उल्लेख करते हुए समाज कल्याण विभाग से उनकी नियुक्ति समाप्त करने की अनुशंसा की है। साथ ही जांच के दौरान चिह्नित अन्य संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध भी विधिसम्मत एवं आवश्यक कानूनी कार्रवाई की सिफारिश की गई है। वर्ष 2025 का है मामला: बताया गया है कि मामला वर्ष 2025 का है, जब पुलिस ने एक नाबालिग बालिका को मुक्त कराकर विधि के अनुसार सीडब्ल्यूसी, सीतामढ़ी के समक्ष प्रस्तुत किया था। समिति के आदेश पर पहले बालिका को वन स्टॉप सेंटर में रखा गया और बाद मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.