सीतामढ़ी व दिल्ली के बीच चलेगी फेस्टिवल ट्रेन
बगहा, सितम्बर 6 -- नरकटियागंज। रेल प्रशासन की ओर से नरकटियागंज जंक्शन होकर सीतामढ़ी व दिल्ली के बीच साप्ताहिक फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की गई है। फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन 21 नवंबर तक चलेगी। रेल अधिकारियों ने बताया कि फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन 04010/04009 दिल्ली और सीतामढ़ी के बीच चलेगी। इसका परिचालन गोंडा, गोरखपुर, बगहा, सिकटा, रक्सौल,बैरगनिया होकर किया जाएगा। दिल्ली से यह स्पेशल ट्रेन 15 अक्टूबर 2026 से 19 नवंबर 2026 तक चलेगी, जबकि सीतामढ़ी से इसका परिचालन 17 अक्टूबर 2026 से 21 नवंबर 2026 तक किया जाएगा। उधर पूर्णिया कोर्ट व आनंद बिहार के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन का विस्तार अब नवंबर 2026 तक कर दिया गया है। जानकारों ने बताया कि पर्व पर प्रवासियों की सुविधा के लिए कई अन्य ट्रेनों के परिचालन की घोषणा शीघ्र की जाएगी। इससे रेल यात्रियों को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.