सीतामढ़ी, मई 18 -- सीतामढ़ी में 25 मई से प्रखंडवार रोजगार शिविर, 200 पदों पर होगी भर्ती सीतामढ़ी। जिले के बेरोजगार युवकों के लिए रोजगार पाने का बेहतर अवसर उपलब्ध होने जा रहा है। युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के तहत जिला नियोजनालय सीतामढ़ी की ओर से एसआईएस ट्रेनिंग सेंटर, मुजफ्फरपुर द्वारा सुरक्षा गार्ड एवं सुरक्षा सुपरवाइजर के 200 पदों पर भर्ती के लिए प्रखंडवार रोजगार शिविर आयोजित किए जाएंगे।

भर्ती की जानकारी जिला नियोजन पदाधिकारी मुकुंद माधव ने बताया कि सुरक्षा सुपरवाइजर के 50 एवं सुरक्षा गार्ड के 150 पदों पर भर्ती की जाएगी। सुरक्षा सुपरवाइजर पद के लिए 12वीं पास तथा सुरक्षा गार्ड पद के लिए 10वीं पास अथवा फेल अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों की आयु सीमा 19 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है। चयनित अभ्यर्थियों को 16,500 रुपये से 28,500 ...