सीतामढ़ी, अप्रैल 7 -- सीतामढ़ी। जिला मुख्यालय डुमरा स्थित जानकी स्टेडियम में मंगलवार को बिहार क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित अंडर 19 रणधीर वर्मा क्रिकेट टूर्नामेंट मिथिला जोन का आठवां मैच सीतामढ़ी बनाम शिवहर के बीच खेला गया, जिसमें सीतामढ़ी की टीम ने 8 विकेट से जीत दर्ज की। सीतामढ़ी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया । वही शिवहर पहले बैटिंग करते हुए निकेश के 20 रन व साहिल के 11 रनो के बदौलत 29ओवर में 10 विकेट खोकर 87 रन बनाया। सीतामढ़ी की तरफ से विशाल पांडे ने 5 व आयुष ने 4 विकेट चटकाया। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीतामढ़ी की तरफ से अक्षत ने 33 रन और रविनंदन ने 24 रन तथा शिवानंद ने 22 रन बनाया । शिवहर की तरफ से गेंदबाजी करते हुए धनराज व वीरप्रकाश ने एक एक विकेट लिया। सीतामढ़ी के विशाल पांडे को शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.