सीतामढ़ी के लाल व केंद्रीय विद्यालय के पूर्ववर्ती छात्र सर्वेश ने किया कमाल
सीतामढ़ी, मई 14 -- सीतामढ़ी। जिले के रधाउर गांव निवासी व केन्द्रीय विद्यालय जवाहर नगर सुतिहारा के पूर्ववर्ती छात्र सह सीआरपीएफ कमांडेंट सर्वेश कुमार सुमन ने लखनऊ में आयोजित अखिल भारतीय पुलिस बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन कर नाम रौशन किया है। सर्वेश ने दो स्वर्ण (गोल्ड) व एक कांस्य (ब्रॉन्ज) पदक जीतकर जिले का मान बढ़ाया है। उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर उनके पैतृक गांव राधाउर समेत केन्द्रीय विद्यालय परिवार में खुशी है। बताया गया है कि उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा नौ से 13 मई तक लखनऊ में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के इस भव्य प्रतियोगिता में देश भर की पुलिस, अर्धसैनिक बलों (पैरामिलिट्री) व अन्य पुलिस संगठनों की कुल 44 टीमों ने हिस्सा लिया, जिसमें मुकाबला बेहद कड़ा रहा। यह भी पढ़ें- अखिल भारतीय पुलिस बैडमिंटन प्रतियोगिता में सीएफओ ने जीते...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.