सीतामढ़ी, दिसम्बर 23 -- सीतामढ़ी। ताइक्वांडो एसोसिएशन ऑफ सीतामढ़ी की चयनित टीम 123 बिहार ओपन ताइक्वांडो राज्य चैम्पियनशिप 2025 में भाग लेने के लिए मंगलवार को शेखपुरा के लिए रवाना हुई। यह प्रतियोगिता 24 से 26 दिसंबर तक सेंट मैरीज़ इंग्लिश स्कूल बरबीघा शेखपुरा में आयोजित होगी। टीम के प्रस्थान से पूर्व राजोपट्टी स्थित एक निजी नर्सिंग होम परिसर में प्रेरणा सभा आयोजित हुई। मौके पर मुख्य अतिथि डॉ. प्रियदर्शी आदर्श एवं डॉ. पियूषी शरद ने टीम में शामिल खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर जिले का नाम रौशन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि खेल बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। ताइक्वांडो जैसे खेल आत्मविश्वास और अनुशासन सिखाता हैं। ताइक्वांडो एसोसिएशन ऑफ सीतामढ़ी अध्यक्ष सूरज वर्मा, कोषाध्यक्ष केश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.