सीतामढ़ी, मई 16 -- सीतामढ़ी। सीतामढ़ी होकर एक और नई अमृत भारत ट्रेन के परिचालन की शुरुआत शुक्रवार से हो गई है। अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी अमृत भारत ट्रेन के शुरू होने से रेल यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। यह भी पढ़ें- सीतामढ़ी होकर अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी अमृत भारत ट्रेन का परिचालन शुरु स्वागत कार्यक्रम गुरुवार को दोपहर 12:45 बजे अमृतसर से चली पहली अमृत भारत ट्रेन संख्या 14664 के सीतामढ़ी पहुंचने पर कैट के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार सुंदरका के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। स्वागत कार्यक्रम में कैट के सचिव आलोक कुमार, स्टेशन अधीक्षक नीतीश्वर कुमार सिंह, वाणिज्य अधीक्षक अजय कुमार, यात्री रामप्रवेश प्रसाद सहित अन्य यात्रीगण मौजूद रहे। इस अवसर पर अमृत भारत ट्रेन के लोको पायलट एस.के. वर्मा, सहायक लोको पायलट अभिजीत कुमार, ट्रेन प्रबंधक दिनेश कुमार श...