नवादा, मार्च 19 -- रजौली/मेसकौर, निसं/निप्र रजौली अनुमंडल के मेसकौर प्रखंड अंतर्गत सीतामढ़ी स्थित जनक नंदनी माता सीता मंदिर प्रांगण में 19 अप्रैल से 27 अप्रैल तक आयोजित होने वाले भव्य विश्व शांति गौ प्रतिष्ठा महायज्ञ और 108 सामूहिक कन्या विवाह महोत्सव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। बुधवार को यज्ञ समिति द्वारा आयोजित एक विशेष समीक्षा बैठक में आयोजन की सफलता को लेकर विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई। अध्यक्षता मुखिया प्रतिनिधि कारीसोवा विजय राजवंशी ने की। संचालन समिति के कार्यकारी अध्यक्ष उपेंद्र राजवंशी ने परम पूज्य गोपाल जी महाराज की गरिमामयी उपस्थिति में बैठक की। इस दौरान सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस विशाल आयोजन के प्रचार-प्रसार में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी और सीतामढ़ी मेला मैदान की साफ-सफाई व सौंदर्यीकरण का कार्य युद्ध स्तर पर शुरू ...