पटना, मार्च 10 -- निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने सीतामढ़ी जिले के कौडिया लालपुर पंचायत के मुखिया अवधेश साह को 16 हजार रुपये घूस लेते हुए गिरफ्तार किया है। उनकी गिरफ्तारी सीतामढ़ी डुमरा कोर्ट कैंपस दुर्गा मंदिर के बगल स्थित एक भोजनालय से हुई। मुखिया पर नल-जल योजना में चार अनुरक्षकों का मानदेय भुगतान किए जाने एवं आगामी किस्त दिए जाने को लेकर घूस मांगने का आरोप है। आरोपी मुखिया के खिलाफ निगरानी थाने में एफआईआर दर्ज कर छानबीन की जा रही है। निगरानी ब्यूरो ने बताया कि रून्नीसैदपुर के अजय कुमार नामक व्यक्ति ने मुखिया पर घूस मांगने का आरोप लगाया था। ब्यूरो के स्तर पर आरोपों के सत्यापन के बाद एफआईआर दर्ज करते हुए घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को मुजफ्फरपुर स्थित निगरानी के विशेष न्यायालय में पेश किया जा रहा है। निगरानी ब्यूरो के अधिक...