सीतामढ़ी, अप्रैल 4 -- सीतामढ़ी। जिले में आयोजित होने वाले सीतामढ़ी महोत्सव-2026 को लेकर प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है। महोत्सव का आयोजन 25 एवं 26 अप्रैल 2026 को किया जाएगा। इसको लेकर अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन) सीतामढ़ी द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर स्थानीय कलाकारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जारी सूचना के अनुसार, गायन एवं नृत्य प्रस्तुति में भाग लेने के इच्छुक स्थानीय कलाकार 17 अप्रैल 2026 को अपराह्न 4:00 बजे तक जिला सामान्य शाखा, सीतामढ़ी में अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदन प्राप्त होने के बाद कलाकारों के चयन के लिए 18 अप्रैल 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे से समाहरणालय स्थित परिचर्चा भवन में स्क्रीनिंग की जाएगी। इस दौरान सभी आवेदकों को अपनी-अपनी कला का प्रदर्शन करना अनिवार्य होगा। प्रशासन की ओर से कहा गया है कि चयन प्रक्रिया पारदर्श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.