नवादा, दिसम्बर 31 -- नवादा/मेसकौर, हिसं/निप्र। आधुनिकता की चकाचौंध के बीच नवादा जिले के मेसकौर प्रखंड स्थित एक ऐसा ऐतिहासिक स्थल मौजूद है, जो न केवल शांति का प्रतीक है बल्कि भारत की प्राचीन स्थापत्य कला का एक बेजोड़ नमूना भी है। पहली जनवरी जैसे खास मौकों पर लोग यहां पिकनिक मनाने अवश्य ही पहुंचते हैं। सीतामढ़ी गुफा, प्राचीन रॉक-कट गुफा (चट्टान को काटकर बनाई गई गुफा) है, जो आज भी सैलानियों और इतिहास प्रेमियों के लिए किसी रहस्यमयी खजाने से कम नहीं है। नवादा की सीतामढ़ी गुफा केवल एक पत्थर की संरचना नहीं है, बल्कि यह हमारे गौरवशाली अतीत का एक पन्ना है। यदि आप भी इस छुट्टियों में किसी ऐसी जगह की तलाश कर रहे हैं, जहां इतिहास और प्रकृति का मिलन हो, तो सीतामढ़ी गुफा आपकी सूची में सबसे ऊपर होनी चाहिए। यह स्थल हमें याद दिलाता है कि हमारे पूर्वजों ने...