सीतापुर, जनवरी 31 -- हरगांव थाना क्षेत्र की घटना, निजी इंटर कालेज की शिक्षिका है पीड़िता सीतापुर, संवाददाता। निजी इंटर कॉलेज से बच्चों को पढ़ा कर लौट रही साइकिल सवार शिक्षिका का हाथ पकड़कर बाइक सवार युवक ने घसीट लिया और उसके संग छेड़खानी की। पीड़िता ने विरोध किया तो जाति सूचक गालियां देते हुए आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हरगांव थाना क्षेत्र की निवासी एक शिक्षिका क्षेत्र के ही एक निजी इंटर कॉलेज में पढ़ाती है। पुलिस को दी गई तहरीर में शिक्षिका ने आरोप लगाया कि 29 जनवरी को वह स्कूल से साइकिल पर सवार होकर घर जा रही थी। तभी रास्ते में गांव का ही दीपक सिंह बाइक से पीछा करते हुए पहुंचा और उसने रास्ते में उसे रोक लिया। आरोप है कि शिक्षिका को रोक कर आरोपी हाथ पकड़ कर...