लखनऊ, मई 25 -- बख्शी का तालाब इलाके के लखनऊ-सीतापुर हाईवे के रामपुर बेहड़ा गांव के निकट रविवार को कार और ऑटो में टक्कर हो गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई। जबकि पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस सभी को रामसागर मिश्र अस्पताल भेजा। वहां डॉक्टर ने सभी घायलों को इलाज किया और उनकी छुट्टी कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इटौंजा के करौंदी गांव की निवासी मंजू देवी (65) रविवार की सुबह ऑटो में बैठकर सुखड़ी गांव जा रही थी। वह ऑटो से उतरकर सड़क के किनारे खड़ी थी। तभी सामने से एक कार ने ऑटो में जोर से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोर की थी कि महिला उछलकर सिर के बल सड़क पर जा गिरी। ऑटो कुछ दूर जाकर पलट गया। हादसा देखकर लोगों की भीड़ लग गई। इस बीच कार सवार मौके से भाग निकला। सूचना पर बीकेटी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने...