सीतापुर हाईवे पर कार में जलकर युवक की मौत, पुलिस जांच में जुटी
लखनऊ, अगस्त 7 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। लखनऊ में सीतापुर हाईवे स्थित बीकेटी क्षेत्र में सरइयां गांव के निकट शुक्रवार रात करीब साढ़े ग्यारह बजे एक कार में आग लगने से उसमें सवार युवक की जलकर मौत हो गई। आग इतनी भीषण थी कि उसकी तपिश से कार के शीशे तक फट गए। हाईवे किनारे हुई इस घटना ने वहां अफरा-तफरी मचा दी। राहगीरों ने आग देखकर पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी, जिसके बाद बीकेटी थाने की पुलिस और दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों की मदद से आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक कार के भीतर बैठा युवक बुरी तरह जल चुका था। शव इतना क्षत-विक्षत था कि उसकी पहचान करना संभव नहीं हो पाया-प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शरीर की हड्डियां तक दिखाई दे रही थीं, और कार के अंदर रखा सामान भी पूरी तरह राख हो गया। पुलिस ने कार नंबर के आधार पर पता लगाया कि वाहन खुर्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.