सीतापुर, जनवरी 27 -- पिसावां, संवाददाता। पिसावां के रजुआपुर में ससुराल आये युवक का शव पेड़ से दुपट्टे से फंदे के सहारे लटकता मिला। तीन दिन पहले ही वह ससुराल आया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिवार वालों ने अभी तक कोई आरोप नहीं लगाया है। हरदोई के कोतवाली क्षेत्र निवासी अमन कुमार (20) की शादी करीब दो वर्ष पहले पिसावां के रजुआपुर निवासी मोनिका से हुई थी। तीन दिन पहले अमन ससुराल आया था। सोमवार को वह पत्नी मोनिका से खेत की तरफ जाने की बात कहकर घर से निकला था। काफी देर बाद भी वह लौटकर नहीं आया। ससुराल वालों ने खोजबीन की तो पता चला कि पडोस के कपूरपुर गांव मे चिलवल के पेंड से दुपट्टा के फंदे के सहारे अमन लटका हुआ है। सूचना पर पहुंची मोनिका ने पति अमन कुमार आनन-फानन में फंदे से नीचे उतार कर चाचा उमाशंकर की मदद से सीएचसी लेकर ...