सीतापुर, जनवरी 22 -- महमूदाबाद, संवाददाता। परिषदीय विद्यालयों के बच्चों की ब्लॉक स्तरीय राष्ट्रीय आविष्कार प्रतियोगिता गुरुवार को एक निजी लॉन में संपन्न हुई। जिसमें 44 विद्यालयों के 103 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करते हुए जूनियर हाईस्कूल इनायतपुर के आसिफ ने पहला स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा कंपोजिट विद्यालय खपूरा के यश, देवसराय की रूमा देवी, सरैंया चलाकापुर के नितिन कुमार, टिकरा के प्रभात सिंह प्रतियोगिता में चयनित हुए। विजेता प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट, मेडल, शील्ड व साइंस किट दी गई। कार्यक्रम में बीईओ उदय मणि पटेल, एआरपी नरेंद्र यादव, ज्ञानेश मिश्र, राहुल बाल्मीकि, राहुल राय, सत्येंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...