सीतापुर, जनवरी 27 -- मछरेहटा, सीतापुर। राष्ट्रवादी ब्राह्मण समाज ने यूजीसी कानून के विरोध में मंगलवार को भारासैनी माता मंदिर में बैठक की। इसके बाद संगठन के पदाधिकारियों ने ब्लॉक परिसर तक करीब एक किमी तक नारेबाजी करते हुए रैली निकाली। रैली निकाल कर संगठन ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन बीडीओ राजेश तिवारी को ज्ञापन सौंपा। संगठन के पदाधिकारियों ने ज्ञापन के माध्यम से कहा कि यह कानून समाज में विभाजन पैदा करेगा। इस कानून को तत्काल वापस लिया जाए। सवर्ण समाज राष्ट्रपति से अपेक्षा करता है कि यूजीसी कानून भारत सरकार वापस ले। बैठक में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम प्रसाद अवस्थी ने कहा कि सरकार ने यदि यह बिल वापस न लिया तो प्रदेश से सरकार की रवानगी तय है। भाजपा नेता अंजनी शुक्ल ने कहा कि कानून में कमियां हैं, जो कमेटी बनी है, उसमें समानता पर सामान्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.