सीतापुर, जनवरी 28 -- तंबौर, संवाददाता। तंबौर के सुजावलपुर में पेड़ से फंदे के सहारे एक युवक का शव फंदे से लटकता मिला। शव देख अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तंबौर के सुजावलपुरनिवासी शिवम (30) की शादी 10 वर्ष पहले हुई थी। मंगलवार रात में शिवम को घर के पास पेड़ से फंदे के सहारे लटका देख परिवार वालों के होश उड़ गए। आनन-फानन में परिवार वाले शिवम को फंदे से उतारकर अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने शिवम को मृत घोषित कर दिया। परिवार वालों के मुताबिक शिवम की मानसिक स्थिति कुछ समय से ठीक नहीं थी। थाना प्रभारी तंबौर के मुताबिक परिवार वालों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...