लखनऊ, जनवरी 21 -- समाजवादी पार्टी को मिली फौरी राहत, सुनवाई आज लखनऊ, विधि संवाददाता हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने सीतापुर में समाजवादी पार्टी के कार्यालय को खाली कराने सम्बंधी नगर पालिका की नोटिस के क्रम में कार्रवाई पर गुरुवार तक के लिए रोक लगा दी है। गुरुवार को मामले की अगली सुनवाई होगी। यह आदेश न्यायमूर्ति राजन रॉय व न्यायमूर्ति ए के चौधरी ने समाजवादी पार्टी की ओर से दाखिल याचिका पर दिया। याचिका में नगर पालिका परिषद, सीतापुर के सात जनवरी की नोटिस को चुनौती दी गई है। याची की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता गौरव मेहरोत्रा ने दलील दी कि नोटिस के अनुसार टाउन हॉल प्रांगण में जिस जमीन पर सपा कार्यालय बना हुआ है, वह नजूल की भूमि है। 15 जनवरी 2005 को इस भूमि को पार्टी कार्यालय के लिए आवंटित किया गया था, हालांकि आवंटन के चार महीने बाद ही 14 मई 2005 को इसका आव...