सीतापुर, दिसम्बर 7 -- महोली, संवाददाता। महोली व आसपास के इलाके में तेंदुए की दहशत काफी समय से बनी हुई है। एक माह पहले क्षेत्र के मुसव्वर पुर इलाके से तेंदुए को वन विभाग ने पकड़ा था। एक बार फिर इसी इलाके में तेंदुए की मौजूदगी ने लोगों को खौफ से भर दिया है। बीते शुक्रवार को तेंदुआ खेतों में काम कर रहे किसानों के सामने से ही सियार का शिकार कर जंगल में खीच ले गया था। वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए मुसव्वर पुर गांव के पास पिंजड़ा लगाया है। बीते शुक्रवार को महोली क्षेत्र के मुसव्वर पुर गांव के पास खतों में काम कर रहे किसानों की आंखों के सामने तेंदुआ सियार का शिकार कर अपना निवाला बना लिया। जिसके बाद आस-पास क्षेत्र में तेंदुए की दहशत बढ़ गई। हालत ये है कि लोग अपने घरों में दुबक कर रहने को मजबूर हो गए हैं। ग्रामीणों ने खेत की ओर अकेले जाना भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.