सीतापुर, जनवरी 28 -- सीतापुर, संवाददाता। शहर कोतवाली के मुंशीगंज इलाके में दबंगों ने एक महिला की लाठी डंडे और लात घूसों से पिटाई कर दी। थाने में शिकायत करने की बात पर आरोपियों ने फिर पिटाई कर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की तहरीर पर दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। रामकोट के नेवादा मंसूरपुर निवासी बिटाना मिश्रा उर्फ राधा परिवार सहित शहर कोतवाली के मुंशीगंज में रहती हैं। बिटाना का आरोप है कि बीते छह जनवरी को मुंशीगंज में ही रहने वाले सक्षम मिश्रा व चंद्रप्रकाश मिश्रा से मामूली बात को लेकर कहासुनी हो गई। दोनों आरोपी उन्हें गालियां देने लगे विरोध पर आरोपितों ने बिटाना को लाठी- डंडे और लात घूसों से पिटाई कर दी। पीड़ता ने थाने जाकर शिकायत करने की बात कही तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देते हुए फिर पिटाई कर दी। शहर क...