सीतापुर, मई 18 -- सीतापुर, संवाददाता। राजकीय इंटर कॉलेज मैदान पर चल रहे सीतापुर प्रीमियर प्रीमियर लीग का फाइनल महामुकाबला मुनीर इलेवन और शान ए मछरेहटा के बीच खेला गया। जिसमें मुनीर इलेवन ने शान ए मछरेहटा को 45 रन हराकर विजेता होने का गौरव हासिल किया। मुख्य अतिथि के तौर पर भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला ने विनर टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। सीतापुर प्रीमियर लीग के ब्रांड एंबेसडर संतोष प्रजापति ने विनर टीम को नगद पुरस्कार और रनर टीम को एक स्कूटी दी। इस अवसर पर सीतापुर प्रीमियर लीग के अध्यक्ष कौसर रिजवी सहित अन्य अतिथियों ने दोनों टीमों के प्रतिभागियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। फाइनल मैच के दौरान भारी संख्या में क्रिकेट प्रेमी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...