शाहजहांपुर, दिसम्बर 9 -- प्रेमधर पाठक मेमोरियल अंडर-19 राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में मंगलवार को खेले गए मुकाबले में सीतापुर ने लखीमपुर को चार विकेट से पराजित किया। कृभको फर्टिलाइजर मैदान पर लखीमपुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और निर्धारित 21 ओवर में 118 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से सौरभ मिश्रा ने 38 रन और शशि प्रकाश ने 23 रन का योगदान दिया। सीतापुर की गेंदबाजी प्रभावी रही। हिमांशु ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच विकेट, जबकि कामरान ने दो विकेट हासिल किए। जवाब में सीतापुर ने लक्ष्य का पीछा सधे अंदाज में किया और 24वें ओवर में छह विकेट खोकर 119 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। बल्लेबाजी में वसीम गाजी 52 रन के साथ शीर्ष स्कोरर रहे, जबकि समृद्ध मिश्रा ने 14 रन जोड़े। लखीमपुर की ओर से तनु सिंह और आशुतोष गौरव ने दो-दो वि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.