सीतापुर, जनवरी 22 -- सीतापुर, संवाददाता। कमलापुर इलाके में दहेज की मांग पूरी न होने पर पति ने महिला की पिटाई कर तीन तलाक दे दिया। परिवार वालों से शिकायत करने पर उन्होंने भी धमकाया। पीड़िता ने यह आरोप लगा मुकदमा दर्ज कराया है। कोर्ट के आदेश पर पति समेत छह लोगों के खिलाफ कमलापुर थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है। कमलापुर जडौरा मास्टर बाग निवासी मैसर जहां के मुताबिक तीन वर्ष पहले उसका निकाह मो. इबरान के साथ हुई थी। परिवार वालों ने हैसियत के अनुसार निकाह में खर्च किया था। शादी के बाद कुछ समय तक तो सब ठीक रहा। इसके बाद ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। बात-बात पर उसकी पिटाई कर देते थे। दहेज की मांग पूरी करने में असमर्थता जताने पर पति मो. इबरान, सुलेमान, मुन्नी, वाहिद, मुनक्का परवीन ने उनकी पिटाई कर घर से निकाल दिया। अब पति मो. इबरान दूसरी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.