सीतापुर, जनवरी 28 -- अकबरपुर, संवाददाता। लहरपुर के अकबरपुर में बुधवार सुबह डीएम के काफिले की कार आपस में टकरा गई। आपस में हुई टक्कर से जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर की कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में वह बाल-बाल बच गए। वहीं, डीएम के गनर को मामूली चोट आई है। हादसे के समय जिलाधिकारी लहरपुर इलाके में निरीक्षण पर जा रहे थे। जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर बुधवार को लहरपुर के नवाबनगर निरीक्षण पर जा रहे थे। सुबह करीब 10 बजे वह लहरपुर- बिसवां मार्ग पर अकबरपुर के सूरजकुंड के पास पहुंचे ही थे तभी काफिले में आगे चल रहे गाड़ी के चालक ने मोड़ पर अचानक ब्रेक मार दी। अचानक ब्रेक मारने से काफिले की तीनों गाड़ियां आपस में टकरा गई। जिस गाड़ी में जिलाधिकारी डॉ. राजा गाणपति आर बैठे थे वह भी क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में डीएम डॉ. राजा गणपति आर बाल-बाल बच गए। वह...