सीतापुर, जनवरी 28 -- रामपुर मथुरा, संवाददाता। रामपुर मथुरा के खनेवा मितौरा में किसान के घर में नकब लगाकर घुसे चोरों ने चार किलो चांदी और डेढ़ लाख की नकदी सहित करीब 20 लाख का माल पार कर दिया। खाली बक्से व ब्रिफकेस गांव के बाहर खेत में पड़े मिले। बुधवार भोर पीड़ित किसान बारिश होने पर सोकर उठा तो घर में हुई चोरी की जानकारी हुई। तहरीर पर रामपुर मथुरा पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। रामपुर मथुरा के भक्खापुरवा मजरा खनेवा मितौरा निवासी किसान सीतल के मुताबिक उनके चार बेटे व बहुएं काम व नौकरी के सिलसिले में बाहर हैं। मंगलवार की रात वह परिवार के अन्य सदस्यों के साथ घर में सो रहे थे। बुधवार भोर में तेज बारिश होने पर नींद खुली तो घर का कोई सामान भीग न रहा हो, यह देखने के लिए टार्च जलाई तो घर के एक कमरे में पीछे से नकब लगा हुआ था। नकब लगा देख सीत...