सीतापुर, जनवरी 28 -- महमूदाबाद, संवादददाता। महमूदाबाद के बसावनपुर में तेज रफ्तार कार ने सामने से आ रही बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक सवार दंपति गंभीर रूप से चोटिल हो गए। लखनऊ ट्रॉमा सेंटर में दंपति का इलाज चल रहा है। सदरपुर के बेनीपुर निवासी विजय सिंह बाइक से पत्नी पुष्पा के साथ बुधवार शाम को महमूदाबाद से घर वापस जा रहे थे। वह रेउसा-महमूदाबाद मार्ग पर बसावनपुर के पास पहुंचे ही थे तभी तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक सवार दंपति उछलकर सड़क पर दूर जा गिरे। हादसा देख अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने घायल दंपति को सीएचसी भेजवाया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर दोनों को ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक सदरपुर राजेश कुमार के मुताबिक अभी इस मामले में कोई तहरीर नहीं ...