उरई, अगस्त 13 -- उरई। संवाददाता झांसी कानपुर रेलरुट पर सीतापुर एक्सप्रेस में प्रसव पीड़ा से कराह रही महिला को स्टेशन पर उतारा गया। महिला आरपीएफ स्टाफ के सहयोग से उसे जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला की देर शाम तक डिलीवरी नहीं हो सकी। रेलवे अस्पताल के डाक्टरों की मानें तो पीड़ित से बात करने पर बताया गया कि ब्लड की कमी होन की वजह से समस्या आ रही है। हालांकि प्रयास किया जा रहा है।महिला बेबी पत्नी अमित सीतापुर एक्सप्रेस से मुंबई केे नासिक से गोरखपुर जा रही रही थीं। महिला एसी के ए वन कोच में थी। झांसी कानपुर रेलमार्ग पर पिरौना के पास रास्ते में प्रसव पीड़ा हुई तो बोगी में हड़कंप मच गया। दर्द से कराह रही महिला को देख बोगी में मौजूद यात्रियों ने टीटी को जानकारी दी और फौरन ही कंट्रोल को सूचना दी गई। उरई स्टेशन पर गाड़ी आने पर रेलवे अस्पता...