सीतापुर, जनवरी 28 -- सीतापुर, संवाददाता। मानपुर के रामपुर घेरवा गांव में आबादी की जमीन पर नींव खोदने का विरोध करने पर दबंगों ने दंपति की जमकर पिटाई कर दी। ग्रामीणों के पहुंचने पर आरोपी धमकी देकर चले गए। पीड़ित ने मानपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। रामपुर घेरवा गांव निवासी महेश प्रसाद के मुताबिक घर के पास ही उनकी आबादी की जमीन पर है। इसपर गांव के ही अमित व अंकित 26 जनवरी को नींव खोदने लगे। जानकारी होने पर पीड़ित ने मौके पर पहुंचकर विरोध किया। इसपर आरोपियों ने गाली गलौज शुरू कर दिया। मना करने पर लाठी डंडों से उसकी पिटाई शुरू कर दी। मारपीट होते देखकर जब पीड़ित की पत्नी पूनम देवी बचाने पहुंची तो आरोपियों ने उसकी भी पिटाई कर दी। ग्रामीणों के पहुंचने पर आरोपी धमकी देकर चले गए। घटना को लेकर पीड़ित ने तहरीर दी। पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.