सीतामढ़ी, मई 3 -- सीतामढ़ी। शहर के सुनियोजित विकास को लेकर सीतामढ़ी आयोजना क्षेत्र के विस्तार (सीतापुरम सेटेलाइट टाउनशिप) की प्रक्रिया तेज हो गई है। जिला प्रशासन ने प्रस्तावित विस्तारित आयोजना क्षेत्र को लेकर रैयतों एवं आमजन से 5 मई 2026 तक दावा-आपत्ति एवं सुझाव मांगे हैं। जिला पदाधिकारी-सह-अध्यक्ष, सीतामढ़ी जिला आयोजना क्षेत्र प्राधिकरण की ओर से इस संबंध में सार्वजनिक सूचना जारी की गई है। नगर विकास एवं आवास विभाग की अधिसूचना संख्या-586, 05 नवंबर 2021 के तहत सीतामढ़ी आयोजना क्षेत्र का निर्धारण किया गया था। वर्तमान में इसका कुल क्षेत्रफल 99.23 वर्ग किमी है, जिसमें 43.42 वर्ग किमी ग्रामीण एवं 55.81 वर्ग किमी शहरी क्षेत्र शामिल है। यह भी पढ़ें- आयोजना क्षेत्र के विस्तार की तैयारी, ग्रीनफिल्ड सेटेलाइट टाउनशिप भी शामिल अब नगर विकास एवं आवास वि...