सीतापुर, अप्रैल 5 -- सदरपुर इलाके में बिसवां-रेउसा मार्ग पर हुआ हादसा, क्रेन से हटवाए वाहन हादसे के बाद रोड पर 15 मिनट लगा रहा जाम, पुलिस ने संभाली स्थितिबिसवां (सीतापुर), संवाददाता।सदरपुर थाना क्षेत्र में बिसवां-रेउसा मार्ग पर रविवार की शाम भूसा लदा ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पिकअप पर पलट गया। हादसे में पिकअप पर सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। करीब 15 मिनट तक जाम लगा रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थित संभाली।रविवार की शाम एक भूसी भरा ट्रक रेउसा ओर से बिसवां की ओर जा रहा था। उधर एक पिकअप बिसवां के सत्तीनपुरवा से चिप्स आदि का माल लाद कर सदरपुर क्षेत्र को जा रही थी। जब दोनों वाहन सदरपुर इलाके में बिसवां-रेउसा मार्ग पर धामी सराय गांव के पास पहुंचे...